महाकुंभ में बड़ी संख्या मं श्रद्धालु पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को भी 51.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी गयी है। साथ ही बताया गया कि, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में अभी तक डुबकी लगाई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि, भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम ‘महाकुम्भ 2025, प्रयागराज’ में आज 51.82 लाख से अधिक और अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है।
संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 41.82 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! माँ गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- पीरागढ़ी मर्डर मिस्ट्री: जिन्न और धनवर्षा का झांसा देकर तांत्रिक ने ली 3 जान, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था जहर - February 13, 2026
- कानपुर में बोले अखिलेश यादव, भाजपा ने निकाले माफिया के लेटेस्ट वर्जन, कानपुर को बनाया बदनामपुर - February 13, 2026
- रिश्तों का अजीब सौदा: बेटियों के भविष्य के लिए पत्नी ने मांगी भारी कीमत, प्रेमिका ने डुप्लेक्स और कैश देकर खरीदा ‘प्यार’ - February 13, 2026