आगरा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर का आमरण अनशन और किसानों का धरना विकास भवन पर जारी है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर को स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला प्रशासन ने आज छठवीं बार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कांग्रेस नेता रामनाथ सिकरवार, पूर्व शहर अध्यक्ष अमित सिंह और वरिष्ठ नेता हेमंत चाहर सहित एक प्रतिनिधिमंडल अस्पताल में भर्ती किसान नेता श्याम सिंह चाहर से मिला और प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर कहा कि किसानों की मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी भी आंदोलन में कूद पड़ेगी।
किसान नेता चौधरी भूरी सिंह ने दर्जन भर साथियों के साथ धरना स्थल विकास भवन पर पहुंचकर धरनारत किसानों की मांगों का समर्थन दिया और प्रशासन को चेताया कि किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद कर दें।
किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सहकारिता विभाग व सत्ता आशीन नेताओं के गठजोड़ के सामने मजबूर होकर कठोर कार्यवाही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि 21 सहकारी समितियों के गोदामों के निर्माण में 4 करोड़ 12 लाख रुपये के घोटाले व अनियमितताओं की जांच का विधिवत खुलासा किया जाए।
धरने में मुख्य रूप से दाताराम लोधी, रामेश्वर तोमर, छीतरिया, महताब चाहर, रामू चौधरी, नागेंद्र फौजी, प्रदीप फौजदार, विशम्बर सिंह, विनोद फौजदार, लाखन सिंह, महेश फौजदार, दीपू चाहर, भरत कुशवाह, पप्पू कोली, ओमप्रकाश बघेल, वीरेंद्र चाहर, लीलाधर, चक्खन लाल आदि किसान मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026