हाथरस। कानपुर दिल्ली हाईवे स्थित सिकंदराराऊ मंडी समिति के पास एक कैंटर के आगे वाले दोनों टायरों में पंचर हो गये। कैंटर चालक ने कैंटर को बीच रोड पर ही खड़ा कर दिया। अलीगढ़ की ओर से आ रहा दूसरा कैंटर रोड पर खड़े कैंटर से टकरा गया। जिससे कैंटर चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
थाना सासनी के गांव नगला पदुआ निवासी मुकेश कुमार पुत्र सरदार सिंह कैंटर से हरिद्वार पतंजलि केंद्र से पतंजलि का सामान लेकर कन्नौज के तिर्वा स्थित पतंजलि एजेंसी पर सामान देने जा रहा था। सुबह 5 बजे एटा रोड़ स्थित मंडी समिति के पास पंचर की वजह से बीच रोड़ पर खड़े एक अन्य कैंटर से मुकेश का कैंटर टकरा गया। मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही चार लोगों के छुटपुट चोटें आई और कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई और क्रेन की मदद से कैंटरों को हटाया गया । घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चालक की गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
रिपोर्ट- नीरज चक्रपाणी
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026