-बसई अरेला के गुर्जा रामजस में युवा किसान नदी में गिरा, डूबने से मौत
आगरा। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव पापरी नागर में सड़क किनारे मिले 45 वर्षीय अधेड़ का शव के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दूसरी घटना बसई अरेला के गुर्जा रामजस की है, जहां एक युवा किसान पैर फिसलने से नदी में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
पापरी नागर में सड़क किनारे मिले अधेड़ के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के लोगों को अधेड़ का शव दिखा। उसके परिजनों के अलावा पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी भी ली।
मृतक मनोज ग्राम करकौली निवासी राजपाल का पुत्र था। वह शनिवार को बाइक पर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा था। दूसरे दिन पापरी नागर के पास उसका शव मिला। बाइक पास में ही पड़ी थी।
पुलिस मान रही है कि उसकी मौत दुर्घटना हो सकती है जबकि मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बसई अरेला के गुर्जा रामजस गांव का 35 वर्षीय युवा किसान रामविलास संदिग्ध परिस्थितियों में उटंगन नदी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि युवक खेत की रखवाली करने गया था। बताया गया है कि युवक नदी किनारे खड़ा था और पैर फिसलने से नदी में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी से युवक के शव को निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
युवा किसान की मौत की खबर उसके परिवार को मिली तो उन पर वज्रपात सा हुआ। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026