बटेश्वर/आगरा। प्राचीन तीर्थधाम बटेश्वर में पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। यमुना में डुबकी लगाने के बाद लोग ब्रह्मलाल मंदिर में भोले बाबा का अभिषेक कर रहे थे।
पौष पूर्णिमा पर बटेश्वर में यमुना में स्नान कर ब्रह्मलाल के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह सिलसिला आज तड़के ही शुरू हो गया था। यमुना स्नान में करने के बाद श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलाल मंदिर के अलावा शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों सहित जरूरतमंदों को पुण्य दान भी किया।
पौष पूर्णिमा पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस भी जगह-जगत तैनात की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बटेश्वर तीर्थ धाम ट्रस्ट द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर दो देखते हुए जगह-जगह अलाव भी जल रहे थे।
बटेश्वर तीर्थ धाम पहुंचने वालों में दूरदराज के श्रद्धालु भी शामिल थे। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे। कोई यमुना जल तो कोई दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर रहा था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ीं: बरी होने के फैसले के खिलाफ सेशंस कोर्ट पहुंचीं चार महिला पहलवान - September 25, 2026
- आगरा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश - September 25, 2026
- वाराणसी से वडनगर तक 2000 किमी की ‘सेवा यात्रा’ का आगरा में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन - September 25, 2026