आगरा/फतेहपुरसीकरी। रंजिश लम्बे समय से चली आ रही थी। आज दोनों दो पक्ष महज ट्रैक्टर निकालने को लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी और लाठियां भी चलने लगीं। इस संघर्ष में पांच लोग घायल हुए हैं।
मामला फतेहपुरसीकरी के गांव सिकरौदा का है। पुलिस ने बताया कि रविंद्र सिंह अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहे थे। ट्रैक्टर निकालने को लेकर विपक्षी शिवप्रसाद, अनूप, कुलदीप, गीतम और भारत सिंह ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से उन पर हमला बोल दिया। यह सूचना रविंद्र सिंह पक्ष के अन्य लोगों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। इसी दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। संघर्ष में रविंद्र और उसकी पत्नी सीमा के साथ साथ दूसरे पक्ष के चंद्रभान सहित दो अन्य घायल हुए हैं।
घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही पुलिस में खलबली मच गई। गांव में तनाव के हालत देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ करने लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026