लखनऊ। यूपी की योगी सरकार की तरफ से पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा मिला है। इनके दैनिक भत्ते में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें दैनिक भत्ते के रूप में 500 रुपये मिलेंगे। 35 हजार पीआरडी जवानों को इसका फायदा मिलेगा।
सीएम योगी ने पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 35 हजार पीआरडी जवान हैं। इन सभी को बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से पीआरडी जवानों में खुशी है।
साथ ही CM योगी ने युवा मंगल दलों से नशे के कारोबार को समाप्त करने, स्वच्छता अभियान चलाने, खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने, टीबी के रोगियों को चिन्हित करने में सहयोग की अपील की है।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ABHYUDAYA 2026: यूपी के होनहारों ने रचा इतिहास, नेशनल हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हंट में बने ‘प्रथम उपविजेता’ - February 22, 2026
- केंद्रीय बजट पर भाजपा की चौपाल, केबिनेट मंत्री बोले- किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है मोदी सरकार की नीतियां - February 22, 2026
- सावधान आगरा! 2025 में ठगों ने उड़ाए ₹29.55 करोड़: हाई रिटर्न का लालच और ‘डिजिटल अरेस्ट’ बना सबसे बड़ा हथियार - February 22, 2026