आगरा: मंदिर महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि हनुमान जी समान न कोई भक्त है और सेवक। वे अतुलनीय साधक हैं। प्रतिदिन एक बार हनुमान चालीसा का पाठ पुण्य फल प्रदान करता है किंतु यदि उसके साथ निश्चित संख्या में जनकल्याण की भावना से हवन भी किया जाए तो उसका अक्षय पुण्य प्रताप होता है। महायज्ञ के बाद श्याम मित्तल ने सुंदर कांड व्याख्या देते हुए प्रवचन दिए। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य विद्य़ुत सज्जा से सजाया गया। सीताराम जी का अलौकिक श्रंगार किया गया।
अतुलित बलधामं श्रीहनुमान जी को नमन करते हुए वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनायी गयी। शनिवार को अयोध्या नगरी में धूम मची थी तो आगरा नगर में भी सनातन काे समर्पित उत्साह कम न था। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य और दिव्य आयोजन हुए। सीताराम मंदिर में मां पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा 21 हनुमान चालीसा पाठ द्वारा महायज्ञ किया गया। महायज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। मुख्य यजमान पुरुषोत्तम अग्रवाल- राज अग्रवाल और डॉ संजीव नेहरू- निशि नेहरू थे।
इस अवसर पर मंदिर संरक्षक अशोक उपाध्याय, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, पंकज शास्त्री, अजय उपाध्याय, अरुण, ममता, वंदना, राधिका, लता एम पी सिंह, मुकेश पंडित जी, हनी, मोहित, आयुष, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026