आगरा: किसानों ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अलग तरीके से प्रदर्शन किया। वे पेट के बल लेटकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों का आरोप है कि सहकारिता विभाग में जिले के 21 सहकारी समिति के गोदामों के निर्माण में 4.12 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में वे किसान भी शामिल थे, जो पिछले 18 दिन से अनशन पर हैं। किसान नेता श्याम सिंह चाहर जिला अस्पताल से सीधे धरना स्थल पर पहुंचे। अनशन के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी, प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें गुरुवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
किसान नेता दिलीप सिंह को भी जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के मना करने के बावजूद वे शुक्रवार सुबह विकास भवन पर चल रहे धरने में शामिल हो गए। यहां से अन्य किसानों के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचे। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक प्रशासन सहकारिता विभाग के भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026