लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं था। भाजपा के लोग हृदयहीन है। यह भ्रष्टाचार छिपाने के लिए किसी की भी जान ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में भ्रष्टाचार की चर्चा तो आम लोगों में है। ट्रांसफर, पोस्टिंग से लेकर हर पद के रेट तय है। पूरा स्वास्थ्य विभाग बर्बाद हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार के सवाल पर कुछ लोग (यूपी के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक) का नाम लिए बगैर कहा कि श्लोक सुनाने लगते हैं। दवा, इलाज से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार है।
अखिलेश ने कहा कि नकली दवाओं को लेकर जो जांच हुई थी क्या उनकी रिपोर्ट आयी, उस पर क्या कार्रवाई हुई? लोहिया संस्थान लखनऊ, सैफई मेडिकल कॉलेज और लखनऊ पीजीआई में कई पदों पर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हुआ। दूसरे प्रदेश के एक ही कोचिंग संस्थान के ढाई सौ लोग कैसे नौकरी पा गए? सैफई मेडिकल कॉलेज में दो संस्थान के कई लोगों को नौकरी कैसे मिल गयी?
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026