पूर्वी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद रविवार को काेंडली विधानसभा क्षेत्र के आंबेडकर पार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। आकाश आनंद के निशाने पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे। साथ ही कांग्रेस और भाजपा को उन्होंने एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। आकाश से जब सवाल किया क्या इस बार बसपा दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी? इस सवाल को जवाब दिए बगैर, वह जरूरी काम से जाने की बात कहकर चल दिए।
आकाश आनंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी की तरह हैं। वह कभी पूरे नहीं होते हैं, खिंचते चले जाते हैं। 11 साल से आम आदमी पार्टी सत्ता में है, दिल्ली को पेरिस बनाना तो छोड़ाे सड़कों के गड्ढे तक ठीक नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल डॉ. भीम राव आंबेडकर, संविधान व दलित विरोधी हैं। शिक्षा मॉडल के नाम पर जनता से सिर्फ धोखा किया जा रहा है, नौवीं कक्षा में अगर कोई बच्चा फेल हो जाता है तो उसे दोबारा से मौका नहीं मिलता है।
आकाश आनंद ने कहा कि कभी सरकार ने उन बच्चों के बारे में सोचा, मजबूरी में उन बच्चों काे पत्राचार से पढ़ाई करनी पड़ती है। बच्चे अपनी मेहनत से अच्छे नंबर लाते हैं तो केजरीवाल सरकार अपनी वाह वाही करके पीठ थपथपाती है। भाजपा लोगों को मुफ्त में राशन दे रही है। वह लोगों को नाकाबिल बना रही है। मुफ्त शिक्षा देगी तो लोग अपने आप ही राशन खरीद लेंगे।
आकाश आनंद ने कहा- 11 साल में अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया। शिक्षा मॉडल के नाम पर लोगो को ठगा जा रहा है। भाजपा मुफ्त राशन देकर समाज को नाकाबिल बना रही है। शिक्षा नहीं दे रही है। दिल्ली में टैंकर माफिया सक्रिय है। प्रधानमंत्री को पांच साल में अब याद आई है बहुजन समाज की। जब दिल्ली में चुनाव है। वो लोगों को फ्लैट दे रहे हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यह कांग्रेस, बीजेपी या सपा का मुद्दा नहीं, छात्रों का मुद्दा है…संसद में भड़के अखिलेश, पीएम मोदी से मांगा जवाब - July 22, 2026
- आगरा में गूंजे जैन धर्म के जयकारे: आचार्य सौभाग्य सागर और आचार्य सुरत्न सागर जी का ट्रांस यमुना कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश - July 22, 2026
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026