लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भरोसा जताया कि इस राज्य को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और तेजी आएगी। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रदेश में जारी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से इस प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर निरंतर सुधर रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘गरीब, किसान, युवा और महिलाओं समेत समाज का हर तबका इस डबल इंजन सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश को समृद्धि और विकास के पथ पर आगे ले जाने की डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और गति आएगी।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026