आगरा की सदर पुलिस ने एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट यानी नकली गेजेट्स भारी मात्रा में बरामद किए हैं. इनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को भी अरेस्ट किया है. इनके खिलाफ कॉपीराइट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. तीन आरोपी भागने में सफल रहे हैं. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से सदर बाजार में हड़कंप मच गया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मोबाइल की एप्पल कंपनी ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि सदर के सौदागर लाइन में एप्पल के नाम पर दुकानदार डुप्लीकेट माल बेच रहे हैं। इसकी जानकारी पर एसीपी सदर, एसओजी, सर्विलांस और थाना सदर पुलिस के साथ एप्पल की कंपनी ने संयुक्त रूप से सौदागर लाइन में छापामार कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में एप्पल के डुप्लीकेट एयरपॉड, बैक कवर, अडॉप्टर, बैक पैनल, मोबाइल कैमरा, बैक पैनल, केबल जब्त की है। डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जब्त की गई एसेसरीज की बाजार में मूल्य 1.5 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने छापामार करवाई में 1.5 करोड़ की एसेसरीज को जब्त करने के साथ-साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। इन सभी के खिलाफ थाना सदर में सुसंगत धारोंओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026