फिल्म निर्माता की अभिव्यक्ति, जिसे कलाकार देते हैं जीवनः राज बब्बर
45 मिनट फिल्म दर्शकों की लगातार एकाग्रता को बनाए रखने में हुई सफल
भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बनाएं रखने के साथ परिवार को जोड़े रखने का संदेश
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फिल्म निर्माता और निर्देशक की अभिव्यक्ति होती है। जिसे कलाकार मिलकर जीवन देने का काम करते हैं। कोई भी साहित्य (फिल्म, उपन्यास आदि) किसी समस्या का हल नहीं दे सकता। परन्तु उस विषय की खुशी और दुख का चित्रण कर सजीव संदेश आप तक पहुंचा जरूर सकता है। यह कहना है राजनेता व अभिनेता राजबब्बर का। वे होटल पीएल पैलेस में आयोजित आरए मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘तलाक अब नहीं’ के प्रमीयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
जयपुर हाउस आवासीय वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिल्म के प्रीमियर शो का शुभारम्भ राजब्बर ने स्विच ऑन कर किया। 45 मिनट की फिल्म लगातार लोगों की एकाग्रता को बनाए रखने में सफल रही। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प भेंट करते हुए समाजसेवी पीएल शर्मा ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। वर्तमान में तलाक गम्भीर समस्या बन चुकी है। ऐसे ज्वलंत विषय उठाने के लिए फिल्म निर्माता बधाई के पात्र हैं।
फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि फिल्म गाजियाबाद के परिवार की सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें सभी कलाकार आगरा के हैं। आज तलाक हर दूसरे, तीसरे घर की समस्या बन गया है। इसे रोकने का दायित्व हम सब का है। संस्कारों से जुड़े रहकर ही हम इस समस्या को दूर कर सकते हैं। उन्होंने अगली फिल्म “दहेज अब नहीं” बनाने की भी घोषणा की।
अध्यक्षता जयपुर हाउस आवासीय वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष और प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम अग्रवाल व सरजू बंसल मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक मुकुल गर्ग, गिर्राज बंसल, पूरन डावर, नारायण दास, सतेन्द्र तिवारी, मनीष शर्मा, राहुल आर्य, प्रदीप सरीन, सरदार मंजीत सिंह, विजय सहगल, यश गांधी, रेनू गुप्ता, जय गुप्ता, अतुल गुप्ता, अम्बा गर्ग, मुकेश नेचुरल, अशोक चौबे, सुजाता शर्मा, कुसुम महाजन, विक्की महाजन, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026