आगरा: थाना ताजगंज के सेमरी का ताल क्षेत्र निवासी व्यवसायी जयवीर सिंह के साथ एक बड़ी साइबर धोखाधड़ी सामने आई है। व्यवसाई ने बैंक खाते से करोड़ों रुपये के लेन-देन की सूचना मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जयवीर सिंह की फर्म का खाता कचहरी घाट स्थित केनरा बैंक की शाखा में है। विगत 16 दिसम्बर को उन्हें बैंक के मैनेजर द्वारा फोन कर सूचित किया गया कि उनके बैंक खाते से 11 से 14 दिसम्बर के बीच करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। यह जानकारी मिलने के बाद व्यवसाई घबरा गए और उन्होंने अपनी खाता गतिविधियों को चेक किया।
जयवीर के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया था और एक लिंक भेजा गया था। गलती से उन्होंने उस लिंक को खोल लिया, जिसके बाद उनका बैंक खाता हैक कर लिया गया और उनके खाते से बड़े पैमाने पर पैसे की निकासी की गई। बैंक द्वारा जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत अपने खाते को सीज करवा दिया और साइबर अपराधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।
जयवीर सिंह ने इस मामले में साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बैंक खाता हैक करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।साइबर क्राइम थाने के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का तीन दिवसीय महामंथन शुरू: शाखा विस्तार, महिला सहभागिता और युवा शक्ति पर केंद्रित रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक - November 3, 2026
- यूपी पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा का ट्रांसफर - November 3, 2026
- हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?”: बांदा में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा; बोले— “मुख्तार और बृजेश सिंह करते थे … - November 3, 2026