मेरठ में शिव महापुराण कथा के भगदड़, चार घायल
मेरठ। उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है। शिव महापुराण की कथा परतापुर के मैदान में चल रही थी। घायलों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, कथा का आज छठा दिन था और हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए जुट रहे थे। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए आए थे।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के बाद पंडाल पूरी तरह से फुल हो गया और उसके बाहर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी कथा सुनने के लिए आईं थीं। इस दौरान बाहर जुटे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं।
वहीं, इस घटना के बाद आयोजकों का कहना है कि, कथास्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। यहां पर व्यस्था में परेशानी हुई। इस दौरान कुछ महिलाएं गिरने के कारण चोटिल हो गईं थीं। हालांकि, उन्होंने भगदड़ की बात को खारिज किया है। फिलहाल व्यवस्था बनाई जा रही है। पुलिस माैके पर माैजूद है।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा भाजपा में ‘अजीबोगरीब’ पद का आविष्कार: महानगर अध्यक्ष को बना दिया ‘जिला अध्यक्ष महानगर’, होर्डिंग ने कराई फजीहत - March 18, 2026
- स्टेयरिंग पर सधी पकड़ और रफ्तार का रोमांच: मुंबई में ‘वूमन विद ड्राइव’ के छठे एडिशन में महिलाओं ने दिखाया दम - March 18, 2026
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026