आगरा: बहू के कहने पर महिला ने घर की छत पर रूफ टॉप नहीं खोला। इससे नाराज बहू ने सास पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आगरा के थाना सिकंदरा में आवास विकास सेक्टर सात की रहने वाली सुरेखा शेखर ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को बताया कि 14 फरवरी 2023 को बेटे नितिन की शादी पांडव नगर शाहगंज की रहने वाली निशिका के साथ हुई थी। शादी के बाद से ग्रह क्लेश होने लगी, सुरेखा का कहना है कि उनकी एक मार्केट भी है, मार्केट की छत पर रूफ टॉप बनाने के लिए बहू निशिका ने कहा, रूफ टॉप बार बनवाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद 11 सितंबर को निशिका मायके चली गई।
सुरेखा शेखर ने आरोप लगाया है कि बेटा बहू को लेने के लिए उसके घर गया तो उसके साथ मारपीट की, घर आने के बाद बहू निशिका ने रूट टॉप बार बनवाने का दबाव बनाया, विरोध करने पर 30 नवंबर की रात को चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत करने के बाद थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस जांच में जुटी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- चुनाव आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने कुल 529 करोड़ तो कांग्रेस ने किए 248 करोड़ रुपये खर्च - September 26, 2026
- बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ीं: बरी होने के फैसले के खिलाफ सेशंस कोर्ट पहुंचीं चार महिला पहलवान - September 25, 2026
- आगरा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश - September 25, 2026