Agra, Uttar Pradesh, India. राजा महेंद्र प्रताप के विचार एवं उनके दर्शन’ विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा 2 अक्टूबर शनिवार को अपराहन दो बजे से नागरी प्रचारिणी सभा, आगरा के पुस्तकालय कक्ष में होगी। अध्यक्षता डॉक्टर सुरेंद्र सिंह करेंगे।
कार्यक्रम के सह संयोजक डॉक्टर भोज कुमार शर्मा एवं संयोजक डॉ. देवी सिंह नरवार ने संयुक्त रूप से बताया है कि परिचर्चा ‘राजा महेंद्र प्रताप विचार मंच’ के तत्वावधान में होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरपाल सिंह (दिल्ली) हैं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. भानु प्रताप सिंह (प्रख्यात पत्रकार), समाजसेवी सुनील जैन (एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा), डॉ. बीना लवानिया, (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ, भाजपा), यशपाल सिंह राणा (पूर्व ब्लाक प्रमुख बिचपुरी एवं जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजुपा, आगरा), डॉ. देव प्रकाश शर्मा (प्राचार्य) होंगे। विशाल सिंह चौधरी (एडवोकेट) को व्यवस्था प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026
- आगरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व समाज महिला समिति की विशेष गोष्ठी: हर घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प - August 14, 2026