आगरा: ताजमहल सिक्योरिटी प्लान में तीन नई हाईराइज बिल्डिंगों को जोड़ा गया है। यह निर्णय पिछले दिनों ताजमहल में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में लिया गया। इस निर्णय के बाद ऐसी बिल्डिंगों की संख्या 19 हो गई है, जिन पर विशेष सुरक्षा की जरूरत है। इन बिल्डिंगों की छत से लंबी दूरी के हथियारों से ताजमहल में वीवीआईपी टूरिस्टों पर हमले का खतरा हो सकता है।
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि ताजमहल के पास तीन नई हाईराइज बिल्डिंग को चिन्हित किया गया है। इन तीनों बिल्डिंगों से वीवीआईपी टूरिस्ट के साथ ही ताजमहल को भी खतरा है। इन बिल्डिंगों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस एलर्ट मोड पर है। ताजमहल पर कोई वीवीआईपी विजिट के दौरान 19 बिल्डिंग और रूफटॉप पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हमेशा निगरानी रखती हैं। पिछले दिनों ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
इससे पहले ताजमहल के आसपास की कॉलोनियों और बाजारों में 16 रूफटॉप रेस्टोरेंट और बिल्डिंग चिन्हित की गई थीं। जहां से ताजमहल के अंदर नजर रखी जा सकती है। हमला किया जा सकता है। वीवीआईपी टूरिस्ट को खतरा हो सकता है।
बता दें कि तीन दिन पहले ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी पर्यटन विभाग के मेल पर पर आई थी। उसके बाद चार घंटे तक बम स्कवायड के साथ ही स्निफर डॉग ने ताजमहल के हर कोने की चेकिंग की थी। यमुना के घाटों पर भी चेकिंग की गई थी। उसके बाद से ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026