Aligarh (Uttar Pradesh, India) । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनके आग्रह किया है कि वह विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज अस्पताल को कोविड-19 एल-3 अस्पताल का स्तर प्रदान करें।
लड़ाई में अग्रणी भूमिका
प्रो. मंसूर ने पत्र में कहा है कि जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज अस्पताल कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा यहाॅ के डाक्टर, नर्स एवं पैरा मेडीकल स्टाफ के लोग कोविड-19 वार्ड में दिन रात मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में 80 बैड तथा 10 वेंटीलेटर हैं तथा आइसोलेशन वार्ड में सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त अमुवि ने कोविड-19 मरीजों की जाॅच के लिए एक आर0टी0-पी0सी0आर0 मशीन भी खरीदी है जिसका मूल्य 30 लाख रूपये हैं तथा 70 लाख रूपये मूल्य के चार नये वेंटीलेटर की खरीदारी के आदेश भी दिये जा चुके हैं।
अलग से आपरेशन थियेटर तथा लेबर रूम उपलब्ध
कुलपति ने कहा है कि विश्वविद्यालय ने एक डायलेसिस मशीन भी मगवाई है जिससे कोविड-19 के रोगियों को अलग से डायलेसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज में कोविड-19 के रोगियेां के लिए अलग से एक आपरेशन थियेटर तथा एक लेबर रूम उपलब्ध है तथा मरीजों के इलाज एवं देखभाल सहित उपकरणों की खरीदारी की पूरी व्यवस्था विश्वविद्यालय ने अपने संसाधनों से की है। प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज अस्पताल कोविड-19 लेवेल-3 अस्पताल के लिए आवश्यक सभी शर्ते पूरी करता है तथा इसे लेवेल-3 अस्पताल का दर्जा देने से अलीगढ़ क्षेत्र के रोगियों को बहुत लाभ मिलेगा क्यों कि इस क्षेत्र में इस स्तर का कोई अस्पताल मौजूद नहीं है।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026