आगरा: ईदगाह स्थित फायर सर्विस स्टेशन में बने सरकारी क्वार्टर में रहने वाले दसवीं कक्षा के छात्र ने पिता की डांट से नाराज होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर इटावा चले गए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, छात्र के पिता मुन्ना लाल फायर सर्विस स्टेशन में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ स्टेशन में बने क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर बी-17 में रहते हैं। उनके तीन बेटी और एक बेटा अभिनव था। अभिनव आगरा के शिवालिक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था।
जानकारी के अनुसार बाप-बेटे के बीच किसी को ऑनलाइन दो हजार रुपये भेजे जाने पर कहासुनी हो गई थी। बेटे का कहना था कि उसने दिल्ली में रहने वाली बड़ी बहन को रुपये ट्रांसफर किए हैं पर पिता को बेटे की बात सही नहीं लग रही थी। बहन के पास रुपये पहुंचे नहीं थे। ऐसे में बात बढ़ गई और पिता ने अभिनव को डांटा और बाद में ड्यूटी पर चले गए।
पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद अभिनव ने बुधवार की रात घर के कमरे में तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मां और बहनें कमरे में आईं। साथ ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन बेटे को तत्काल एसएन इमरजेंसी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नाई की मंडी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. यहां से परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव इटावा ले गए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026