हाथरस: हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां द्वारा मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से रोकने पर बेटी गुस्से में आकर ट्रेन के सामने कूद गई। इस हादसे में 18 वर्षीय प्रीति की एक टांग ट्रेन की चपेट में आकर कट गई। अब यह युवती जीवन भर के लिए विकलांग हो गई है।
घटना के अनुसार, प्रीति, जो कक्षा 12वीं की छात्रा है, घर में मोबाइल पर समय बिता रही थी। उसकी मां ने उसे मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर पढ़ाई करने के लिए कहा। हालांकि, प्रीति ने अपनी मां की बात अनसुनी करते हुए मोबाइल का उपयोग जारी रखा। इस पर गुस्साई मां ने उसे जमकर डांट पिलाई। मां की डांट से नाराज होकर प्रीति घर से बाहर निकल गई और रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूद गई।
ट्रेन की चपेट में आकर प्रीति की एक टांग कट गई। हादसे के बाद परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रीति को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज जारी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026