Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने ओमेक्स मॉल में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिखाई। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय श्री राम, बीजेपी जिंदाबाद और नवीन जैन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फिल्म देखी।
फिल्म का शो शाम 3:45 बजे से था लेकिन कार्यकर्ताओं में उत्साह इतना था कि वह 3:00 बजे से ही पहुंच गए थे। फिल्म के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। फिल्म देखने के लिए सुरक्षा जांच करते समय भी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। फिल्म देखने के बाद फिर से नारेबाजी की गई। फिल्म के मध्य में भी जय श्री राम की गूंज हुई।

फिल्म देखने के बाद पार्षद प्रदीप अग्रवाल, आशीष पाराशर, राजेंद्र पाल एडवोकेट, अमित ग्वाला, प्रवीन जैन, मुकेश सोलंकी, रवि सारस्वत, अंजू गर्ग आदि ने कहा कि उन्हें पहली बार गोधरा का सच पता चला है। कांग्रेस के इशारे पर मुसलमानों ने अयोध्या से लौट रहे कर सेवकों को जिंदा जलाया था और इसका इल्जाम भारतीय जनता पार्टी पर लगाया था।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब सब कुछ स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस किस तरह से हिंदुओं का विरोध करती है। कांग्रेस अपने लाभ के लिए देश को दंगे की आग में झोंकती रहती है और सारा दोस्त हिंदुओं पर लगती है। कार्यकर्ताओं ने सांसद नवीन जैन का आभार प्रकट किया कि उन्हें साबरमती फिल्म के माध्यम से छिपे हुए सच से अवगत कराया है।
- पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का बड़ा विस्तार: कैबिनेट में शामिल हुए 35 नए मंत्री, कुल संख्या 41 हुई - June 1, 2026
- जून का महंगाई धमाका: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में नई कीमतें - June 1, 2026
- मायावती की ‘घर वापसी’ रणनीति: भाजपा-सपा में गए पुराने नेताओं पर बसपा की नजर, 2027 से पहले बदल सकते हैं समीकरण - June 1, 2026