आगरा: कार्तिक पूर्णिमा की रात शुक्रवार को नगर निगम द्वारा देव दीपावली का आयोजन किया गया और हाथी घाट यमुना किनारे 51 हजार दीपक जलाए गए। जगमग करते दीपक यमुना की अद्भुत छटा बिखेर रहे थे।
नगरायुक्त अंकित खण्डेलवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति से शहरवासियों को कनेक्ट करने के लिए यह मनोहारी कार्यक्रम किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता और यमुना के प्रति जागरूक करने के लिए देव दीपावली का आयोजन किया गया।
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह सहित पार्षद गण और शहरवासी भी मौजूद रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में निवेश के नाम पर लाखों का खेल: ‘दोगुने रिटर्न’ का लालच देकर दंपती ने हड़पे 20 लाख, मामला दर्ज - June 26, 2026
- Agra News: यमुना ब्रिज मालगोदाम पर रैक रोकने से सीमेंट व्यापारियों में आक्रोश, रेलवे के फैसले को बताया ‘व्यापार विरोधी’ - June 26, 2026
- आगरा में नौकरी के नाम पर ‘ठगी का खेल’: सब-इंस्पेक्टर भर्ती कराने का झांसा देकर परिवार से वसूले 5 लाख, वीडियो वायरल - June 26, 2026