आगरा: थाना सदर क्षेत्र से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लोगों को फर्जी सैनिक आश्रित कार्ड बनाकर देने वाले और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी फौजी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। फर्जी फौजी से फर्जी सेना का कार्ड बरामद हुआ है जिसके माध्यम से फर्जी फौजी सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसता था। उस पर पहले दुष्कर्म और ठगी के मुकदमा दर्ज हैं। आरोपी पर सदर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सेना की इंटेलिजेंस भी जांच में जुटी है। आरोपी सैन्य आश्रित लाभ और कैंटीन में नौकरी का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाता था।
एसटीएफ आगरा को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति लोगों को सेना के फर्जी आश्रित कार्ड बनाकर दे रहा है। इन फर्जी कार्डों के जरिए लोगों ने सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया है।
इंस्पेक्टर एसटीएफ यतींद्र शर्मा ने बताया कि छानबीन में किसी व्यक्ति द्वारा लोगों को दो से तीन हजार में आश्रित कार्ड बनाकर देने की जानकारी हुई। सेना के मृतक आश्रितों का लाभ मिलने और प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर काम करने की छूट का लालच दिया गया था। सुरक्षा में बड़ी सेंध मानकर टीम ने फर्जी कार्ड धारकों से पूछताछ और आरोपी का हुलिया पता किया और तलाश में जुट गई। आरोपी की पहचान फरह, मथुरा के विक्रम सिंह के रूप में हुई।
गिरफ्तारी के बाद जानकारी हुई कि वो पहले दो बार दुराचार और एक बार ठगी के आरोप में जेल जा चुका है। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। सूचना मिलने के बाद सेना की इंटेलिजेंस भी थाने पहुंच कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोपी फर्जी फौजी विक्रम सिंह जब एसटीएफ को मिला तो वो बाइक पर फौजी की ड्रेस में था। पहले उसने टीम पर भी रसूख जताने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुआ। आरोपी ने अब तक कितनों के कार्ड बनाए और उनमें से कोई आतंकी तो नहीं था। इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। उसे सेना की कार्यशैली की इतनी जानकारी कैसे थी। इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026
- श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 का रंगारंग आयोजन: अक्रूर वाटिका में खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं की धूम - October 25, 2026