आगरा कैंट की साउथ रेलवे कालोनी में पुरानी पानी की टंकी देखते ही देखते जमींदोज हो गई। यह टंकी काफी जर्जर हो चुकी थी और इसके कभी भी ढह जाने का खतरा बना हुआ था।
गुरुवार को टंकी ढहने का दृश्य देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। खास बात यह रही कि यह टंकी स्वयं नहीं ढही, बल्कि जर्जर हालत को देखते हुए इसे रेलवे द्वारा ढहाया गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह टंकी करीब पचास साल पुरानी थी। इसके पिलर काफी जर्जर हो गए थे। टंकी के नजदीक रोड है और दूसरी साइड में रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी है। इसलिए कभी भी कोई हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
संभावित हादसे को टालने के लिए ही रेलवे ने इसे गिराने का निर्णय लिया। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से इस पानी की टंकी को हटाया। इस दौरान रास्ते बंद कर दिए गए। पहले पिलर काटे गए और उसके बाद क्रेन के माध्यम से टंकी को खींचा गया तो टंकी दो हिस्सों बंटकर नीचे आ गिरी।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026