छठ पूजा को लेकर राजधानी लखनऊ में अवकाश घोषित किया गया है। सात नवंबर यानी कल छठ पर्व को मनाया जाएगा। गुरुवार छठ पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है इसलिए सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
छठ पर अवकाश को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने फैसला लिया है। मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था के अनुसार किसी भी जिले का अधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने छठ पूजा पर अवकाश की घोषणा की है।
इसके साथ आदेश में यह भी कहा गया है कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026