आगरा। किरावली थाना क्षेत्र में असम की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था. आरोपी आगरा के किरावली में अपने दोस्त के घर युवती को लेकर आया. यहां दोनों ने उससे साथ गैंगरेप किया. युवती को दोनों ने तीन दिनों तक बंधक रखा. मंगलवार की सुबह एक महिला की मदद से पीड़िता किरावली थाने पहुंची. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एक महिला के साथ मंगलवार सुबह किरावली थाने पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि वह असम के धेमाजी जिले की रहने वाली है. वह राजस्थान में अपनी बड़ी बहन के पास आई थी. तीन दिन पहले वह ट्रेन से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची. यहां से उसे अपने भाई के पास केरल जाना था. इसके लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही उसे ट्रेन पकड़नी थी. केरल जाने वाली ट्रेन लेट थी. वह स्टेशन पर बैठी थी. इस दौरान पुणे का मनोज गायकवाड़ पहुंच गया. दोनों में बातचीत हुई. उसने बताया कि उसे भी केरल जाना है. इसके बाद टिकट लेकर युवती मनोज के साथ ट्रेन में बैठ गई.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो मनोज ने उसे ट्रेन से उतार लिया. उसने कहा कि वह मेरे साथ शादी करेगा. इसके बाद मनोज ने अपने दोस्त कान्हा को कॉल किया. मनोज मुझे अपने साथ कान्हा के किरावली थाना क्षेत्र स्थित गांव भालरा में ले गया. यहां मनोज और कान्हा ने रेप किया. उनके चंगुल से निकलने की सोची. इस पर दोनों ने धमकाया. जबरन अपने साथ रखा. जब आरोपी मुझे किरावली में ही किराए पर कमरा दिलाने लेकर आए तो मैंने एक महिला को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. इस पर वह महिला के सााथ किरावली थाने पहुंच गई.
- ताज महोत्सव 2026: ‘ग्रीन आगरा’ के दावों की खुली पोल, टीटीजेड में नियम ताक पर; जहर उगल रहे प्रतिबंधित जनरेटर - February 17, 2026
- यूजीसी एक्ट पर संग्राम: करणी सेना अध्यक्ष ने आगरा डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, डॉ. राज शेखावत ने एक्ट को बताया असंवैधानिक - February 17, 2026
- Agra News: डौकी के रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में अग्नि तांडव, शॉर्ट सर्किट से लाखों का वारदाना खाक - February 17, 2026