आगरा। एसटीएफ और थाना अछनेरा पुलिस ने डीएपी खाद की अवैध पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नक़ली डीएपी के पैकेट बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया पर पुलिस ने बचाव करते हुए चार लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
एसटीएफ में मुखबिर की सूचना पर थाना अछनेरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर दबिश मारी। वहां भारी मात्रा में नकली DAP की पैकिंग का काम चल रहा था। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करने पर वहां खड़ी गाड़ी को चालक ने टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि ये लोग सस्ती खाद को महंगे ब्रांड में पैक कर बाजार में बेच रहे थे। पूर्व में एसटीएफ़ ने लोडिंग वाहन में चेकिंग के दौरान नकली डीएपी पकड़ी थी। तभी से पुलिस टीम इस मामले के खुलासे में जुटी थी। एसटीएफ़ ने मौके से चार लोगों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री है। पुलिस ने मौके से पैकिंग के उपकरण और खाली पैकेट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर जिला कृषि अधिकारी को भी बुला लिया था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नक़ली डीएपी के सैंपल भर लिए हैं। अब इनकी जांच की जाएगी।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026