अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव बहुत खास रहा। सीएम योगी ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इस खास मौके पर करीब 28 लाख से ज्यादा दिए जलाने के रिकॉर्ड बना है। सरयू के दोनों ओर जुटे हजारों लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर भी उल्लास ला दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने राम मंदिर जाकर दीपक जलाया और दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान 1600 अर्चकों ने सरयू की आरती उतारी। इसके बाद सरयू के सभी 55 घाटों पर दीये जगमगा उठे।
अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव खास है। 500 वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। वहीं, पुष्पक विमान से उतरने के बाद श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी राम दरबार तक आने के लिए रथ पर सवार हुए। इस दौरान सीएम योगी ने भी भगवान राम के रथ को खींचा। इस दौरान उनके सहयोग में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था।
साभार सहित
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026
- आगरा नगर निगम: ‘अफ़सरशाही’ बनाम ‘जनप्रतिनिधि’ या रणनीतिक चूक? मेयर और नगर आयुक्त के टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी - March 24, 2026