आगरा: एक पूर्व जिला जज अपनी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तीन घंटे तक थाने में बैठे रहे, मगर उनकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। आखिरकार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। थाने के मुंशी ने कह दिया कि इंस्पेक्टर साहब 12 बजे के बाद आते हैं, उनके आने के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सरला बाग में रहने वाले सुभाष कुलश्रेष्ठ हाल ही में जिला जज के पद से सेवानिवृत हुए हैं। मंगलवार सुबह 3:30 बजे दयालबाग अपने खेतों में सेवा करने के लिए कार से जा रहे थे। राधा नगर के पास एक कार चालक काफी तेज गति में आया और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह भी बाल-बाल बचे।
आरोप है कि गाड़ी चालक शराब के नशे में धुत था। सेवानिवृत्त जिला जज और भीड़ उसे पकड़कर थाने ले गई। सेवानिवृत्त जिला जज ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि मुंशी ने कहा, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो पाएगा। इंस्पेक्टर साहब 12 बजे के बाद आते हैं। तभी थाने में आना। पीड़ित ने कहा कि यह कौन सा तरीका है कि इंस्पेक्टर साहब के आने के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।
पीड़ित सेवानिवृत्त जिला जज मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन घंटे थाने में बैठे रहे। कोई सुनवाई नहीं होने और पुलिस का दुर्व्यवहार देखते हुए वह वहां से दुखी होकर चले गए।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026