आगरा। राजा दशरथ ने जन्माष्टमी के उपरान्त छठ पर श्रीराधा कृष्ण का पूजन किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी बांटी। श्रीराम बारात व श्रीजनकपुरी महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह है। इसी संदर्भ में आज राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा व उनती धर्मपत्नी रानी कौशल्या का स्वरूप ललिता शर्मा का एमजी रोड स्थित श्री ज्वैलर्स के यहां अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुकुट पहनाकार व माथे पर तिलक कर उनका स्वागत हुआ।
इस अवसर पर संतोष शर्मा ने राजा दशरथ के रूप में चुने जाने को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि राजा दशरथ के रूप में चुने जाने का अनुभव ही अपने आप में बहुत रोमांचकारी है। जो आपकी सोच और आचरण सभी को सात्विक व धार्मिक बना देती है। राजा दशरथ के स्वरूप में चयनित होना श्रीहरि का दिया ऐसा उपहार है, जिसे हम जितना आचरण में उतारेंगे उतना ही निखरेंगे। सभी शहरवासियों को उन्हें सम्मान देने व अभिनन्दन करने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्य रूप से श्री ज्वेलर्स के स्वामी श्री मोहनलाल अग्रवाल, श्री आशीष अग्रवाल, उदित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल ,श्री गौतम सेठ, साकेश अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, देवेंद्र डीपी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026