आगरा: दीपावली पर्व के नजदीक आते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। वाहन चोरी से लेकर घरों में चोरी की वारदात की खबरें सुर्खियां बनी हुई है लेकिन कुछ ऐसे चोर भी हैं जो सिर्फ साइकिल चोरी करके अपना काम चला लेते हैं। ऐसे ही चोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है जो स्कूल के बाहर खड़ी साइकिल स्टैंड में इतना कॉन्फिडेंट होकर साइकिल चुराता है कि उसे कोई टोके नहीं साइकिल चुराने के बाद वह शातिर चोर फरार हो जाता है लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है।
ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के सामने से चोरी हुई एक साइकिल का एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। यह चोरी तो मामूली साइकिल चोरी की कही जा सकती है, लेकिन इसमें चोर का अंदाज, कॉन्फिडेंट और स्टाइल देखते ही बनती है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की यूनिफॉर्म में पीठ पर बैग लटकाए एक किशोर इस अंदाज में साइकिल स्टैंड के पास पहुंचता है जैसे कि स्कूली बच्चे। साइकिल को उड़ाने से पहले इधर-उधर एक नजर दौड़ाता है, फिर पूरे भरोसे के साथ साइकिल के पास पहुंचता है, उठाता है और सीट पर बैठकर रफूचक्कर।
यह स्मार्ट चोर यह भूल गया कि उसकी हरकत स्कूल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। वह साइकिल लेकर तो चला गया लेकिन उसका चेहरा और चोरी की घटना कमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है और पुलिस अब इस चोर को तलाश रही है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026