आगरा: नगर निगम ने शनिवार को अनूठी पहल करते हुए दुर्गा नवमी पर 151 कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम परिसर में यह भक्तिपूर्ण कार्यक्रम हुआ।
नगर निगम में बनाए गए मंच पर बालिकाओं ने डांडिया भी खेला। निगम में पहली बार हुए इस आयोजन में सफाई कर्मचारीयों के परिवार की बालिकाओं को पूजन और भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। सभी को चुनरी पहनाकर माथे पर रोली लगाई गई। बालिकाओं को गिफ्ट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, उप नगर आयुक्त सरिता सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मा, भाजपा पार्षद दल के सचेतक शरद चौहान, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रियदर्शन गौतम आदि मौजूद रहे। सभी ने बालिकाओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा।
गौरतलब है कि नगर आयुक्त के निर्देशन में निगम ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। निगम द्वारा दीपावली पर शहरवासियों को ऑर्गेनिक धूप आदि भी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए महिलाओं की टीम विशेष रूप से जुटी हुई है।
- आगरा में भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भव्य नंदोत्सव: श्री गिरिराज जी के दिव्य दर्शन और बाल लीलाओं के मंचन से भावविभोर हुए भक्त - September 7, 2026
- आगरा से पकड़ा गया 3 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का कथित सरगना: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पकड़ी गई थी 250 पेटी, फर्जी बिलों से चल रहा था खेल - September 7, 2026
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026