आगरा के मेहर टॉकीज में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मेहर टॉकीज की पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इतने में पार्किंग संचालक ने गाड़ी में आग लगते हुए देख तुरंत सिनेमा घर के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिनेमा घर के कर्मचारियों ने पार्किंग की ओर दौड़ लगाई और फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से मोटरसाइकिल में लग रही आग पर काबू पाया।
पूरा मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र के मेहर टॉकीज से जुड़ा हुआ है। घटना लगभग 3:15 बजे की है। मेहर टॉकीज में फर्स्ट शो छुटने वाला था और दूसरे शो के लिए आए लोग पार्किंग में गाड़ी लगा रहे थे इतने में ही पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक से आग लगी। आग विकराल रूप लेने लगी। पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने यह देखा तो उसने तुरंत शोर मचाया और सिनेमा घर के कर्मचारियों को सूचना दी सूचना मिलते ही सिनेमा घर में लगे पर एक्सटिंग्विशर को लेकर कर्मचारियों ने दौड़ लगा दी और मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाने में जुट गए। लगभग तीन फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाया जा सका।
इस घटना से मेहर टॉकीज की पार्किंग में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने के बाद पार्किंग कर्मचारियों ने उस मोटरसाइकिल को अन्य वाहनों से अलग ले जाकर खड़ा कर दिया।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026