आगरा: शहर के एक रेस्टोरेंट संचालक सोशल साइट “एक्स” के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में एक सपा नेत्री पर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार, सपा नेत्री ने धमकी देते हुए कहा- “2027 में सपा सरकार आने दो। गायब करा दूंगी।” रेस्टोरेंट संचालक ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री और प्रशासन ने मदद मांगी है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक मामला है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
थाना ताजगंज क्षेत्र के सुधेश कुमार का कहना है कि उनका रेस्टोरेंट है। उनकी भाभी रेखा सपा नेत्री हैं। भाभी देवर का जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है। रेखा सैफई में रहती है।
सुधेश का आरोप है कि रेखा ने उनके रेस्टोरेंट को चलाने वाले देवदत्त को फोन कर धमकाया। कहा कि अभी मैं कहीं नहीं गई हूं। वर्ष 2027 में सपा सरकार आएगी, तब मैं कहीं से भी ढूंढ लूंगी। सुधेश ने इसके ऑडियो भी एक्स पर पोस्ट किए हैं। सुधेश ने एक वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें वे बोल रहे हैं कि रेखा ने उन्हें धमकी दी है कि मर्डर करा दूंगी। अपने परिवार को रेखा से खतरा बताते हुए सुधेश ने भाजपा सरकार से मदद मांगी है।
दूसरी तरफ रेखा ने आरोप लगाए हैं कि वह सपा नेत्री नहीं हैं। सिर्फ सैफई में रहती हैं। देवर सुधेश ने उनका सामान तोड़ दिया था। जमीनी विवाद चल रहा है। इस बारे में एसीपी सैयद अरीब अहमद का कहना है कि पारिवारिक जमीनी विवाद है। पूर्व में मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। इस मामले में भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026