आगरा: ताजमहल का दीदार करने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद आगरा पहुंच गईं हैं। आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे ताज पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उन्होंने ताज का दीदार किया और यहां फोटोग्राफी भी कराई।
राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे शिल्पग्राम पहुंचें। वहां उन्हें प्रदेश की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराने के लिए मयूर नृत्य और रास प्रदर्शित किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वह पत्नी संग ताजमहल पहुंचे और लगभग ताजमहल में आधा घंटा बिताया और मोहब्बत की निशानी ताजमहल को नजदीक से निहारा। ताजमहल की वस्तु कला पच्चिकारी और संगम मरमरी हुस्न को देखकर वो काफी उत्साहित नजर आये। इन फलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ताजमहल में पत्नी के संग फोटो ग्राफ भी खिंचवाई और इन फलों को अपने मोबाइल में भी कैद कराया।
मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण करने के बाद उन्होंने ताजमहल की विजिटर बुक में अपने अनुभव भी साझा किया और ताजमहल को एक अद्भुत स्मारक बताया। ताजमहल भ्रमण के बाद एयरफोर्स स्टेशन के खेरिया टेक्निकल एयरपोर्ट से मालदीव के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक पल होगा।
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के ताजमहल भ्रमण के दौरान सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहा कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने ताजमहल का दीदार किया इस दौरान ताजमहल देखने के लिए आए पर्यटकों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
- प्रोफेसर, शिक्षक, एनजीओ संचालक और बुद्धिजीवी… भाजपा सांसद और यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने किसे बताया ‘दिमागी नक्सल’, जानिए क्या है पूरा मामला - August 17, 2026
- प्रोफेसर, शिक्षक, एनजीओ संचालक और बुद्धिजीवी… भाजपा सांसद और यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने किसे बताया ‘दिमागी नक्सल’, जानिए क्या है पूरा मामला - August 17, 2026
- 33% महिला आरक्षण का फॉर्मूला: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को मिलेगी बड़ी हिस्सेदारी, कई महामंत्रियों के बदले जाने की चर्चा - August 17, 2026