इजरायल में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही हैं। अब एक बार फिर इजरायल के दक्षिण में बेर्शेबा शहर से गोलीबारी की खबर सामने आई है, इस हमले में कई लोग घायल हो गए और हमलावर को मार डाला। इजरायली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक 25 साल की महिला भी शामिल थी, जिसने मौके पर दम तोड़ दिया।
इजरायल के तेल अवीव में भी हुई थी गोलीबारी
इससे पहले इजरायल के तेल अवीव में भी अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर इजरायली पुलिस का कहना है कि तेल अवीव में हुई गोलीबारी में छह की मौत हो गई है और सात लोग से ज्यादा घायल हुए है।
इजरायली पुलिस ने बताया था कि कई बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का फुटेज भी सामने आया था जिसमें बंदूकधारियों को एक लाइट रेलवे स्टेशन पर उतरते और गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है।
लेबनान में इजरायल का ग्राउंड ऑपरेशन
वहीं लेबनान में इजरायल का ग्राउंड ऑपरेशन जारी है। हाल ही में इजरायल सेना ने लेबनान में हवाई हमले किए लेबनान की राजधानी बेरूत में नौ लोग मारे गए और 24 अन्य घायल हो गए हैं। हमले से माउंट लेबनान में दो लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए, जबकि बालबेक हर्मेल गवर्नरेट में नौ लोग घायल हो गए हैं।
-एजेंसी
- पीएम मोदी के क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को झटका, शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव दोबारा जीते - October 28, 2026
- एमएलसी चुनाव: आगरा में फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी जीते, डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी घोषित, बीजेपी की बड़ी हार - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026