छात्रों को निःशुल्क लाइब्रेरी सुविधा देगा युवा शक्ति संगठन
आगरा: नवरात्रि के पावन अवसर पर युवा शक्ति संगठन के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ तेजाब पीड़ितों ने फीता काट कर किया । युवा शक्ति संगठन का केंद्रीय कार्यालय शहीद नगर पुलिस चौकी के पास मीरायन मेडिको के पास बनाया गया है। कार्यालय का उद्घाटन देवी पूजा व फीता काट कर एसिड अटेक पीड़ितों द्वारा किया गया ।
इस दौरान युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी ने युवाओं के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की । राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया और प्रधान महासचिव संजीव शर्मा ने अतिथियों को बारी बारी से संगठन के प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया ।
आयोजन का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम भरत उपाध्याय द्वारा किया गया । इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमी चौहान, पर्यावरण प्रेमी हिमानी, मनु शर्मा, वंदना तिवारी, राम विनोद, सोनू पंडित, विशाल शर्मा, विनोद जादौन, अंकित सचिन, सुनील आदि मौजूद रहे ।
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026