आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल विरेन सोफीटेल में बड़ा हादसा हो गया। होटल की छत अचानक गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के वक्त होटल में छत का निर्माण कार्य चल रहा था, जब तेज आवाज के साथ छत भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद आसपास के लोग और कुछ स्थानीय गाइडों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए दबे हुए मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। ताजगंज थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। चारों मजदूर घायल हुए हैं और उन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल, मलबे को हटाने का काम जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर छत गिरने का कारण क्या था और क्या निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई थी।
होटल के इस हादसे से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस प्रशासन जल्द ही हादसे के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026