आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की दोपहर चालक को झपकी आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर बीस फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह दुर्घटना जिले के थाना डौकी क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 14 किमी माइल स्टोन के पास हुआ। लखनऊ की ओर से आगरा की तरफ आ रही अर्टिगा कार के चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे अर्टिगा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और बीस फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई।
हादसे से कार सवारों में चीख-पुकार मच गई और शोर सुनकर राहगीर रुक गए। सूचना पर एसीपी फतेहाबाद अमरदीप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य नौ लोगों का इलाज किया जा रहा है। डौकी थाना प्रभारी निरीक्षक जय नारायण सिंह ने बताया कि कार में कुल दस लोग सवार थे।
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026