आगरा-मथुरा बाईपास के खंदारी फ्लाईओवर पर बुधवार की तड़के एक टैंकर में आग लग गई। निकट स्थित एक होटल के स्टाफ और सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका।
मथुरा की ओर तेज गति से आ रहे इस टैंकर के चालक ने टैंकर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और तुरंत अन्य वाहनों को साइड में जाने के लिए इशारा किया। इस दौरान, चालक ने पास के होटल से मदद की गुहार भी लगाई। होटल के स्टाफ ने जब आग की लपटें देखीं, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बिना समय गंवाए पानी डालना शुरू किया, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली। उनके साहसिक प्रयासों से चालक और अन्य राहगीरों की जानें सुरक्षित रहीं। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की।
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026