आगरा:- थाना ताजगंज क्षेत्र में आगरा नगर निगम द्वारा लाइटिंग के लिए लगाए गए पेड़ में अचानक से आग लग गई। पेड़ में आग लगने का वीडियो पर्यटकों द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
नगर निगम द्वारा ताजगंज क्षेत्र में सूखे पेड़ो पर रंग-बिरंगी छतरी लगाकर पर्यटकों को लुभाने के लिए सजाए गए हैं। मंगलवार की दोपहर अचानक से एक पेड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पेड़ पर लगाई गईं रंग बिरंगी छतरियां भी आग में जलकर खाक हो गईं। पेड़ में आग लगने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026