नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर या इसके आस पास कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 76,080 रुपये से लेकर 75,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 69,750 रुपये से लेकर 69,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में आज तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 76,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 75,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 75,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 69,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 75,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 69,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 75,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 76,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 69,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 76,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 75,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 69,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
-एजेंसी
- सुनील गावस्कर ने बदला 850 बच्चों का भविष्य: ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ मुहिम ने हृदय रोगों से जूझ रहे नन्हे नायकों को दिया नया जीवन - June 3, 2026
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026