उपहारों के बनाए जा रहे पैकेट
क्षेत्र की सखियां रानी कौशल्या के साथ कर रही राम जन्म की तैयारियां
आगरा। राजा दशरथ के आवास पर उत्साह का माहौल है। राम जन्म से लेकर राम बारात की तैयारियों में रानी कौशल्या (ललिता शर्मा) के साथ न सिर्फ परिवारीजन बल्कि क्षेत्रीय लोग भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। 23 सितम्बर को राम जन्म की तैयारियों को लेकर काफी उत्साह है। उपहार स्वरूप खेल खिलौनों और मेवाओं के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।
बाग फरजाना स्थित राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के आवास पर आज क्षेत्रिय सखियों का डेरा लगा था। रामायण की भक्तिमय चैपाईयों की बीच हर कोई श्रीराम जन्म की तैयारियों में भागीदार बनने का सौभाग्य प्राप्त करने को ललायित है। रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा ने बताया कि हर रोज शाम 4-6 बजे क्षेत्रीय सखियां मिलकर तैयारियों में लगी हैं, बहुत काम है। श्रीराम जन्म के बाद राम के विवाह की तैयारियां करनी हैं।
अनुराधा शर्मा ने कहा कि 20 दिन से हम तैयारियों में लगे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम काज का अवसर मिला है। रुचि अग्रवाल ने कहा कि पूरी कालोनी में उत्साह है। सबसे पहले हमने पूरी कालोनी में पीले चावल बांटे। बाग फरजाना के घर-घर में उत्साह और उमंग है।
रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा स्नेहा गुप्ता, पूजा भार्गव, गरिमा जैन, सीमा सिंघल, मेधा अग्रवाल, अंजू अरोरा, मोनिका अग्रवाल, कनिष्का शर्मा आदि उपस्थित थीं।
- आगरा: किरावली तहसील में फरियादी की पिटाई करने वाला लेखपाल निलंबित, अब एफआईआर की मांग पर अड़े किसान - June 22, 2026
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आगरा में योग से संवर रहा ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों का जीवन, ‘अध्यान्त फाउंडेशन’ ने आयोजित किया विशेष शिविर - June 22, 2026
- सांसद राजकुमार चाहर का ‘विकास मॉडल’: 5 करोड़ की योजनाओं के भूमि पूजन की जिम्मेदारी दी कार्यकर्ताओं को, समाजसेवी रतिराम पंडित बने मुख्य अतिथि - June 22, 2026