आगरा: महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर 2 अक्टूबर से पूर्व महात्मा गाँधी की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया की 5 पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है जिसमे क्षतिग्रस्त गांधी प्रतिमाओं को ठीक कराया जाए और प्रतिमाओं के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
शहर मे भारी बारिश के कारण सड़के उखाड़ गई हैं उन्हें ठीक कराया जाए। एक सप्ताह से शहर भर में नलों मे पानी नहीं आ रहा उसकी आपूर्ति बहाल की जाए। जो गरीब लोग नगर निगम मे सरकारी कार्य से आते हैं उनसे पार्किंग शुल्क के पैसे ना वसूले जाएं। और भारी बारिश के कारण जिन गरीब लोगों के मकान गिरे हैं उनको उचित मुआवजा दिया जाएं।
प्रतिनिधि मंडल मे मुख्य रूप से हबीब कुरैशी, याकूब शेख, दीपक शर्मा,ताहिर हुसैन, डॉ. मधुरिमा शर्मा, कपूर चंद्र रावत, कपिल गौतम, डॉ. पी एस यादव, गीता सिंह, अनुज शिवहरे, राजीव गुप्ता,अंकुर गर्ग, मनोज वर्मा, हरजेंद्र सिंह, सोनू कनोजिया, अमित वाल्मीकि, विकास माहौर, रणजीत वाल्मीकि, अंशुल शर्मा, प्रदीप चौहान आदि शामिल थे।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026