आगरा: बरहन थाना क्षेत्र के गांव अमनाबाद, कनराऊ से लापता पांच वर्षीय बालक का शव रजवाहे में पड़ा मिला। बालक घर के बाहर बच्चों के साथ खेलते समय शनिवार की शाम को अचानक गायब हो गया था और पुलिस उसे खोजने में जुटी हुई थी।
ग्राम अमनाबाद, कनराऊ निवासी संजय कुमार उर्फ गोविंद ने बताया कि उनका पांच वर्षीय पुत्र मुन्नू उर्फ मयंक नर्सरी का छात्र था। शनिवार शाम सड़क पर खेलने चला गया। साथ में अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। अन्य बच्चे घर लौट गए। मगर, मुन्नू नहीं लौटा। देर रात तक उसकी तलाश की की गई। मगर, कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह तक कोई सुराग नहीं लगने पर इस संबंध में थाना बरहन पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की कई टीम बालक की तलाश में जुट गई। मगर, सुबह तक उसका सुराग नहीं लगा। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान सोमवार दोपहर बालक का शव रजवाहे में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे को शव को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
- आगरा के मधु नगर स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व - October 4, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026