आगरा: शमशाबाद रोड स्थित एक घर पर छत पर पाकिस्तान का झंडा देखा गया। यहां रहने वाले एक युवक ने अपने घर की छत पर यह झंडा लहराया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के बंटी ठाकुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घर आरती मनोज हॉस्पिटल के सामने वाली मस्जिद के पास बिल्डिंग में बताया जा रहा है। हिंदूवादी नेता बंटी ठाकुर ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। सूचना मिलते ही उन्होंने वीडियो के साथ सदर थाने में तहरीर दी। सदर थाने में पुलिस ने धारा 299 में तीन अज्ञात लोग खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रही है। जिस घर में झंडा फहराया गया। उस घर के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। जो युवक झंडा लगा रहे हैं, वो किस मोहल्ले के हैं। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि किसी धर्म के प्रति विद्वेषपूर्ण या अपमानजनक सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण करना धारा 299 में आता है। हिंदूवादी नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकत से शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है।
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026
- कर्नाटक में वाल्मिकी निगम घोटाले पर घिरे मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए बोले— बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरूंगा - August 28, 2026