युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेगा युवा शक्ति संगठन: योगेश त्यागी
आगरा। सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक पटल पर युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से गठित युवा शक्ति संगठन का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को नवामील पर स्थित के डी गार्डन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत संगठन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए रामभरत उपाध्याय ने की। इसके बाद योगेश त्यागी ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और उपस्थित कार्यकतार्ओं का स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी रमेश चंद्र यादव ने की, जबकि किसान नेता मुन्ना लाल उपाध्याय विशिष्ट कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों को संस्थापक सदस्य बनाया गया और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
संगठन के मुख्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी , राष्ट्रीय महामंत्री रामभरत उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमी चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद किशोर राजपूत बनाए गए। सभी पदाधिकारियों ने अपने पद ग्रहण करते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें नशा मुक्ति अभियान, जनजागरण यात्रा और युवा रोजगार गारंटी योजना प्रमुख हैं। संगठन ने इन अभियानों को जमीनी स्तर पर अमल में लाने की रणनीति पर भी चर्चा की।
राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी ने बताया कि रविवार को युवा शक्ति संगठन का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। यहां संगठन को एक ढांचा दिया गया है, आने वाले समय में संगठन युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेगा और नशा मुक्ति अभियान चलाएगा।
सम्मेलन में सोनू पंडित, विशाल, शिव यादव, ध्रुव तोमर, राम विनोद, शेरू राजपूत, शिवम झा, अनिल सोलंकी, कृष्णकांत सोलंकी और अमर कुमार, सौरभ फौजदार, अजय तोमर, सहित कई प्रमुख युवा नेता उपस्थित थे।
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026