राजधानी लखनऊ में शनिवार एक दर्दनाक हादसा हुआ। सरोजनीनगर के ट्रॉसपोर्टनगर में एक बिल्डिंग गिर गई, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, बिल्डिंग के गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और रेस्क्यू टीम फंसे लोगों को बाहर निकल रही है।
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम भारी बारिश के बीच एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस भीषण हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है।
सूत्रों के अनुसार, इमारत में दवा का गोदाम भी था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 13 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बचाव कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
-एजेंसी
- ऑस्ट्रेलिया में भी पीछा नहीं छोड़ा दहेज के दानव ने: आगरा की बहू को फ्लैट और करोड़ों के लिए किया प्रताड़ित, शेल्टर होम में लेनी पड़ी शरण - June 7, 2026
- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाएं: आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बीजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान - June 7, 2026
- आगरा के संजय प्लेस में श्री हनुमान मंदिर में प्रथम जीर्णोद्धार दिवस पर भक्ति की लहर, रामलला की झांकी ने मोह लिया मन - June 7, 2026